Dr C. P. Ravi Kumar

डॉक्टर सी. पी. रवि कुमार

बाल रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट | बच्चों की न्यूरोलॉजिकल देखभाल

डॉक्टर सी. पी. रवि कुमार एक बाल रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट हैं, उनका जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के साथ-साथ बाल रोगों का इलाज करने में 20 से ज्यादा सालों का अनुभव है। उन्होंने अपना MBBS बैंगलोर विश्वविद्यालय से किया है, वहीं उन्होंने पेडियाट्रिक्स में ट्रेनिंग रॉयल कॉलेज ऑफ पेडियाट्रिक्स, यूनाइटेड किंगडम से साल 2013 में की है।

डॉक्टर रवि ने क्लिनिकल न्यूरोलॉजी में ट्रेनिंग कई प्रसिद्ध संस्थानों से ली है। इनमें एवलिना चिल्ड्रन हॉस्पिटल और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल, लंदन, द रॉयल एलेक्जेंड्रा चिल्ड्रन हॉस्पिटल, ब्राइटन और नेशनल सेंटर फॉर यंग एपलेप्सी, यूके शामिल है। वह बच्चों में न्यूरोलॉजी संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ हैं। वह स्पेशलिस्ट रजिस्टार और सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुके हैं। साथ ही कॉम्प्लेक्स एप्लेप्सी इन चिल्ड्रन में पोस्ट-सीएसएसटी फैलोशिप भी पूरी की है।

वह मौजूदा समय में एस्टर CMI और एस्टर RV हॉस्पिटल बैंगलोर में कंसल्टेंट पेडियाट्रिक्स न्यूरोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।

अनुभव और विशेषज्ञता

डॉक्टर रवि पर्यावरण के बच्चों के विकास पर पड़ने वाले प्रभाव पर कई सारे कॉन्फ्रेंस में वक्ता के रूप में बोल चुके हैं। वह बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग में शामिल होने के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी के रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने उभरते हुए स्पेशलिस्ट्स के साथ भी अपना ज्ञान बाँटा, जिसमें वह विश्वास रखते हैं।

ब्रेन चाइल्ड ट्रस्ट

दिल से परोपकारी, डॉक्टर रवि ने ब्रेन चाइल्ड ट्रस्ट संगठन की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य एक विशेष चाइल्ड सेंटर का विकास करना है, जहाँ चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट्स और डेवलपमेंटल पेडियाट्रिशन से संबंधित थेरेपिस्ट जैसे कि स्पीच और लैंग्वेज थेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, व्यवसायिक थेरेपिस्ट और एजुकेशनल साइकोलॉजिस्ट के साथ काम कर सकें और सभी मरीजों को ठीक करने में मदद कर सकें।

डॉक्टर रवि कुमार मरीजों को उनकी मेडिकल परिस्थिति को लेकर शिक्षित करने में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। साथ ही स्पेशली-एबल्ड बच्चों को स्वस्थ करने और उनका खयाल रखने वालों का समर्थन करने के लिए डॉक्टर रवि ने मल्टी-डिसिप्लनरी क्लिनिकों को खुलवाने में सहायता की है।

लक्ष्य

दुनियाभर में जो बच्चे न्यूरोलॉजी संबंधित बीमारियों और धीमे विकास से जूझ रहे हैं, उनके प्रोफेशनल इलाज और उपचार के लिए चाइल्ड न्यूरो-केयर की व्यापक स्तर पर स्थापना करना।

Dr C. P. Ravi Kumar Training and Experience
Brain Child Trust

पेशेवर विशेषज्ञता

  • बच्चों में एपिलेप्सी/मिर्गी
  • मिर्गी प्रबंधन
  • केटोजेनिक आहार प्रबंधन
  • वैगल नर्व स्टिम्यूलेशन
  • विकास में देरी
  • नए जन्मे बच्चे का बचपन से सिरदर्द
  • ऑटिज्म
  • एडीएचडी (ADHD)

ट्रेनिंग का सफर/पोर्टफोलियो

  • फैकल्टी (जीकेटी स्कूल ऑफ मेडिकल एजुकेशन): 2011 - 2016
  • मेडिकल ग्रेजुएट के लिए सुपरवाइजर (ब्राइटन और ससेक्स मेडिकल कॉलेज): 2013 - 2014
  • ट्रेनर (सेंट थॉमस अस्पताल में सिमुलेशन और इंटरएक्टिव लर्निंग (SaIL) केंद्र): 2014 - 2016
  • प्रशिक्षक (ब्रिटिश बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी एसोसिएशन): 2015 - अभी चल रहा है

प्रशिक्षक के रूप में पाठ्यक्रम

  • बाल चिकित्सा मिर्गी पाठ्यक्रम (PET)
  • बचपन से बच्चों का सिरदर्द वाला प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (CHAT)
  • एडवांस बाल चिकित्सा जीवन सपोर्ट कोर्स

शिक्षा/पोर्टफोलियो

  • ईईजी ट्रेनिंग (विश्वविद्यालय अस्पताल, क्लीवलैंड): 2016
  • बाल चिकित्सा कॉम्पलैक्स मिर्गी और बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी (एवलिना लंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल) में फैलोशिप: 2014 - 2016
  • पेडयाट्रिक्स में सीसीटी, जनरल मेडिकल काउंसिल, यूनाइटेड किंगडम: 2013
  • MRCPCH, रॉयल कॉलेज ऑफ पेडयाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ, यूनाइटेड किंगडम: 2009
  • एमबीबीएस (बैंगलोर विश्वविद्यालय, भारत): 2000
My Approach to Care

संपर्क में आएँ

यदि आप अपने बच्चे के विकास, मिर्गी, दौरे या व्यवहार को लेकर चिंतित हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। अपने बच्चे की देखभाल के लिए अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क करें

सदस्यता

भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी

डॉक्टर रवि IAP न्यूरोलॉजी चैप्टर ऑफ इंडिया के एक्जेक्यूटिव सदस्य है और IAP न्यूरोलॉजी और न्यूरो-डेवलपमेंट के सबचैप्टर में सक्रिय रूप से शामिल रहे है.

भारतीय मिर्गी सोसाइटी

डॉक्टर रवि मिर्गी का इलाज करने वाले प्रोफेशनल संगठन के स्पेशलिस्ट का हिस्सा है. यह संगठन मिर्गी से ग्रस्त मरीजों को जागरूक करते है और उनके इलाज के मानक को बढ़ाते है.

भारत का बाल न्यूरोलॉजिस्ट एसोसिएशन

डॉक्टर रवि इस प्रोफेशनल नेटवर्क के सदस्य है. यह नेटवर्क न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के इलाज में सक्रिय है.

भारतीय मिर्गी असोसिएशन

मरीजों के असोसिएशन जो न्यूरोलॉजिकल कंडीशन और क्वालिटी इलाज के बारे में जागरूकता फैलाते है, डॉक्टर रवि उनके साथ करीब से जुड़े हुए है.

भारतीय बाल चिकित्सा एकेडमी

डॉक्टर रवि इस प्रसिद्ध असोसिएशन के सक्रिय सदस्य है. यह असोसिएशन न्यूरोलॉजिकल केयर के बेहतर इलाज प्रबंध कराने के रिसर्च और विकास के काम से जुड़ा हुआ है.

भारत का राष्ट्रीय नवजात मंच (NNF)

डॉक्टर रवि भारत भर में सक्रिय, इस नियोनेटोलॉजिस्ट ग्रुप का हिस्सा है. यह ग्रुप नवजात बच्चों के इलाज को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहता है.

अंतरराष्ट्रीय बाल चिकित्सा असोसिएशन

डॉक्टर रवि (ICNA) के सदस्य है, यह चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट का सम्माननीय अंतरराष्ट्रीय ग्रुप है, जिसका मकसद दुनियाभर में न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे मरीजों को एडवांस चाइल्ड-केयर प्रबंध कराना है.

ब्रिटिश बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी एसोसिएशन (BPNA)

PET के लिए BPNA के फैकल्टी सदस्य, CHAT, ट्रेनर को ट्रेन करने वाले प्रोग्राम में साल 2016 से.